Baramati Assembly By-Election 2026: भावुक अपील के साथ सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, कहा- 'दादा' के विकास कार्यों का फल देगी जनता (Watch Videos)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. महायुति उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने वोट डालने के बाद विश्वास जताया कि जनता अजीत पवार के विकास कार्यों के आधार पर उन्हें अपना समर्थन देगी.
- Read in
- English
बारामती: महाराष्ट्र (Maharashtra) की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक, बारामती विधानसभा (Baramati Assembly) क्षेत्र के लिए आज, 23 अप्रैल को उपचुनाव (By-Election) के तहत मतदान हो रहा है. यह चुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Former Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के जनवरी 2026 में हुए एक विमान हादसे में असामयिक निधन के कारण आवश्यक हुआ है. उनके निधन के बाद राज्य की उपमुख्यमंत्री बनीं उनकी पत्नी और महायुति की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने गुरुवार सुबह अपना वोट डाला. सुनेत्रा पवार ने बारामती के गंगूबाई कांटे जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय (Gangubai Kante Zilla Parishad Primary School) स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह भी पढ़ें: Sunetra Pawar Files Nomination By-Election: सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है सीट; VIDEO
'दादा के काम का कर्ज चुकाएगी जनता'
मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुनेत्रा पवार भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा, 'बारामती के लोग जानते हैं कि दादा (अजीत पवार) ने इतने वर्षों में उनके लिए कितना काम किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि जनता आज के चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देकर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करेगी. यह बारामती के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है.'
वोट डालने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने पुत्र और राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार के साथ अजीत पवार के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. यह भी पढ़ें: Who Is Sunetra Ajit Pawar? सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की बन सकती हैं डिप्टी CM, जानें उनकी शिक्षा, समाजसेवा और उनसे जुड़ी अन्य अहम जानकारी
सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में मतदान किया
#WATCH | Baramati Assembly bye-elections | Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar casts her vote at a polling station in Gangubai Kante Zilla Parishad Primary School, in Baramati.
The seat went vacant after the demise of former DCM Ajit Pawar in a plane crash.
(Source: Office of… pic.twitter.com/pgD9TfX6v6
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Baramati, Maharashtra: On the by-election, Deputy Chief Minister Sunetra Pawar says, "Baramati people knows that dada (Ajit Pawar) has done for so many years is very important. Today is an important day for voting..." pic.twitter.com/yRh0VLeJWq
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
'दुख को तिजोरी में बंद कर सेवा का संकल्प'
चुनावी अभियान के आखिरी दौर में सुनेत्रा पवार ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत दुख को एक तरफ रखकर बारामती की सेवा का 'शिवधनुष' उठाया है. उन्होंने शरद पवार के योगदान को आधार और अजीत पवार के कार्यों को विकास का 'कलश' बताया. उन्होंने खुद को एक राजनेता के बजाय "जनता का सेवक" बताते हुए कहा कि बारामती उनके पति की 'सांस' थी और हर मतदाता उनके लिए 'पांडुरंग' (भगवान) के समान है.
चुनावी मुकाबला और राजनीतिक समीकरण
इस उपचुनाव में सुनेत्रा पवार सहित कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. उल्लेखनीय है कि एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस ने इस सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया था.
अजीत पवार हमेशा कहते थे कि कोई भी चुनाव छोटा नहीं होता और हर लड़ाई को गंभीरता से लड़ना चाहिए. सुनेत्रा पवार इसी सीख के साथ चुनाव मैदान में हैं. 4 मई को होने वाली मतगणना यह तय करेगी कि बारामती की जनता अजीत पवार की विरासत की कमान किसे सौंपती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2026 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

