विदेश

COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत

: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.21 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 981,000 से अधिक हो गई है. वर्तमान में ब्राजील संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में 139,808 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है.

COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना से जंग (Photo Credits: Facebook)

वाशिंगटन, 25 सितंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.21 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 981,000 से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 32,135,220 हो गई थी और मौतों की संख्या बढ़कर 981,754 हो गई थी.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 6,976,215 और इससे हुई मौतों 202,762 के साथ सबसे खराब स्थिति वाला देश है. वहीं भारत 5,732,518 मामलों के साथ वर्तमान में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में होने वाली मौतों की संख्या 91,149 है.

यह भी पढ़ें: COVID19 Cases in Andaman and Nicobar: अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के आकड़ें बढ़कर 3,744 हुए, 29 नए संक्रमित मामले दर्ज

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के अधिक मामलों वाले अन्य 15 देश ब्राजील 4,657,702, रूस 1,123,976, कोलंबिया 790,823, पेरू 782,695, मेक्सिको 715,457, स्पेन 704,209, अर्जेंटीना 678,266, दक्षिण अफ्रीका 667,049, फ्रांस 536,289, चिली 451,634, ईरान 436,319, ब्रिटेन 418,889, बांग्लादेश 355,384, इराक 337,106 और सऊदी अरब 331,857 है.

वर्तमान में ब्राजील संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में 139,808 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से ऊपर मौत वाले देशों में मेक्सिको 75,439, ब्रिटेन 41,991, इटली 35,781, पेरु 31,870, फ्रांस 31,524, स्पेन 31,118, ईरान 25,015, कोलंबिया 24,746, रूस 19,876, दक्षिण अफ्रीका 16,283, अर्जेंटीना 14,766, चिली 12,469, इक्वाडोर 11,213 और इंडोनेशिया 10,105 शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).