देश की खबरें | आईएसआईएस से प्रशिक्षित भारतीय नागरिक को एनआईए अदालत ने दोषी पाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि की एक अदालत ने 2015 में इराक में आईएसआईएस द्वारा प्रशिक्षित भारतीय नागरिक को भारत तथा इराक की सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आपराधिक षडयंत्र रचने का दोषी करार दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 25 सितंबर केरल के कोच्चि की एक अदालत ने 2015 में इराक में आईएसआईएस द्वारा प्रशिक्षित भारतीय नागरिक को भारत तथा इराक की सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आपराधिक षडयंत्र रचने का दोषी करार दिया है।

केन्द्रीय सुरक्षा बलों और दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर एनआई ने 2016 में तमिलनाडु में छापेमारी के बाद केरल के निवासी सुब्हानी हाजा मोइदीन को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही प्रमुख व्यक्तियों की हत्या करने और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर हमला करने की आईएआईएस आतंकवादियों की साजिश का विफल किया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

विशेष एनआईए अदालत सोमवार को इस मामले में सजा सुनाएगी।

दोषी मोइदीन को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) तथा 125 और गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धारा 20, 38 तथा 39 के तहत दोषी करार दिया गया है।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि इडुक्की जिले का निवासी मोइदीन अप्रैल 2015 में सबकुछ जानते हुए भी आईएसआईएस का सदस्य बन गया था। आईएसआईए के मंसूबों को आगे बढ़ाने के लिये वह अप्रैल-सितंबर 2015 के दौरान इराक गया और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया। इसके बाद वह इराक और भारत सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।

हिरासत में की गई पूछताछ के दौरान मोइदीन बताया था कि उसने सबकुछ जानते हुए भी इराक और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिये ऑनलाइन सोशल मीडिया मंचों के जरिये भारत के भीतर और बाहर आईएसआईएस के सह षडयंत्रकर्ताओं से संपर्क किया।

मोइदीन के खुलासों के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके ईमेल और सोशल मीडिया खातों से संबंधित जानाकारियां जुटाई गई थीं।

जोहेब माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\