एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | डॉलर की नरमी, आर्थिक वृद्धि पर रिजर्व बैंके अच्छे अनुमान से रुपया 73.80 प्रति डॉलर पर 13 पैसे मजबूत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर को लगातार तीसरी बार पहले के स्तर पर बनाए रखने के फैसले के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में लगातार दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.80 पर बंद हुआ।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के एटा में कर्ज के बोझ के कारण किसान ने आत्महत्या की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिली जानकारी के अनुसार थाना निधौली कला क्षेत्र के ग्राम धुल्ला निवासी किसान सुरेश (45) ने बैंक से लगभग 4 लाख रुपये का कर्ज कुछ वर्षों पहले लिया था किंतु लगातार फसलों के नष्ट हो जाने के कारण वह बैंक का कर्ज अदा नहीं कर सका था।
देश की खबरें | हेलीकाप्टर घोटालाः उच्चतम न्यायालय ने ईडी की याचिका खारिज करने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमे अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले में कारोबारी राजीव सक्सेना का सरकारी गवाह का दर्जा खत्म करने के लिये प्रवर्तन निदेशालय की याचिका खारिज कर दी गयी थी।
जरुरी जानकारी | इंदौर में सोने में कमी, चांदी महंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। वहीं, चांदी 50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी।
देश की खबरें | 80 देशों के दूत नौ दिसंबर को हैदराबाद में कोविड-19 टीके बनाने वाली कंपनियों में जाएंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब 80 देशों के राजदूत और उच्चायुक्त कोविड-19 टीके पर काम कर रही कंपनियों--भारत बायोटेक और बीई लिमिटेड का दौरा करने के लिए नौ दिसंबर को यहां आयेंगे।
देश की खबरें | जीएचएमसी चुनाव: तेलंगााना उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग के परिपत्र पर रोक लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य के निर्वाचन आयोग के उस परिपत्र पर शुक्रवार को रोक लगा दी जिसमें ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में मानक स्वास्तिक चिह्न के अलावा ''अन्य चिन्ह'' वाले मतपत्रों की गिनती को भी मान्यता दी गई थी।
देश की खबरें | लोगों को कोविड-19 के खिलाफ सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए : योगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) से होने वाली मौतों को इस साल 95 प्रतिशत तक नियंत्रित कर पाने में सक्षम है।
खेल की खबरें | पहले टी20 में जडेजा के ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आये चहल बने मैच विजेता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कनकशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे और दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिये अहम योगदान दिये।
देश की खबरें | दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने के लिये न्यायालय में यचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की तमाम सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों को तत्काल वहां से हटाने का प्राधिकारियों को निर्देश देने के लिये उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गयी। याचिका में कहा गया है कि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने की बजह से लोगों को आवागमन में कठिनाईयां हो रही हैं और इस तरह से बड़ी संख्या में किसानों के जमावड़े से कोविड-19 के मामलों में भी वृद्धि हो सकती है।
जरुरी जानकारी | नीतिगत दरें अपरिवर्तित रखने के रिजर्व बैंक के निर्णय का रियल्टी कंपनियों ने किया स्वागत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनियों ने नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के रिजर्व बैंक के निर्णय तथा आर्थिक पुनरुद्धार में सुधार के अनुमान का शुक्रवार को स्वागत किया। कंपनियों ने कहा कि महंगाई के दबाव के बावजूद नीतिगत दर और नीतिगत रूख को नरम बरकरार रखने के रिजर्व बैंक के निर्णय से आवास ऋण पर निम्ब ब्याज का लाभ बना रहेगा और आवास मांग को तेजी मिलेगी।
देश की खबरें | रोशनी घोटाला: सीबीआई ने चार प्रारंभिक जांच शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में रोशनी घोटाला मामलों में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबीआई ने चार प्रारंभिक जांच दर्ज की है।
Big Ticket Lottery: भारतीय मूल के व्यक्ति ने दुबई में लकी ड्रॉ में 30 लाख अमेरिकी डॉलर का जीता इनाम
Bhashaदुबई में रह रहे भारतीय मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति ने लॉटरी में 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम जीता है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
देश की खबरें | बैंक कर्मियों की कुर्की की धमकी से किसान ने नहर में कूदकर जान दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिली जानकारी के अनुसार थाना निधौली कला क्षेत्र के ग्राम धुल्ला निवासी किसान सुरेश (45) ने बैंक से लगभग 4 लाख रुपये का कर्ज कुछ वर्षों पहले लिया था किंतु लगातार फसलों के नष्ट हो जाने के कारण वह बैंक का कर्ज अदा नहीं कर सका था।
जरुरी जानकारी | पीएमसी बैंक के समाधान की दिशा में शुरुआती प्रतिक्रिया ‘सकारात्मक’ दिखी है: रिजर्व बैंक गवर्नर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि संकट से जूझ रहे पंजाब एण्ड महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) बैंक के पुनरूद्धार के लिये संभावित निवेशकों की ओर से मिली प्रतिक्रिया अब तक ‘‘सकारात्मक’’ रही है।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 45,000 अंक के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के लगातार तीसरी बार नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में जबरदस्त लिवाली का रुख रहा। सेंसेक्स 447 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 45,000 अंक के पार और निफ्टी 13,250 अंक से ऊपर बंद हुआ।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : पालघर में आदिवासी श्रमिक को प्रताड़ित करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आदिवासी श्रमिक को प्रताड़ित करने और उसे काम के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में दलितों को न्याय दिलाने के बजाय उत्पीड़न में जुटी सरकार : प्रियंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ निरंतर अत्याचार और उत्पीड़न हो रहा है तथा दलित समुदाय के लोग प्रतिरोध के स्वर बुलंद कर रहे हैं।
देश की खबरें | मुख्यमंत्री राशन योजना के खिलाफ याचिका पर केंद्र, आप सरकार को नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना ’’के कार्यान्वयन के खिलाफ दायर एक याचिका पर शुक्रवार को केंद्र, आप सरकार और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (डीएससीएससी) से जवाब मांगा। इस योजना के तहत पैक किया गया राशन पात्र लोगों के घरों तक पहुंचाने का प्रावधान है।
जरुरी जानकारी | नीतिगत दरें यथावत रखने से आर्थिक पुनरुद्धार को मिलेगी मदद: उद्योग जगत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उद्योग जगत और विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 महामारी के बाद आर्थिक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिये रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने का निर्णय लिया है। विशेषज्ञों ने रिजर्व बैंक से निकट भविष्य में नीतिगत रुख नरम बनाये रखने की भी उम्मीद जाहिर की।
जरुरी जानकारी | कारोबारी घरानों को बैंक चलाने का लाइसेंस देने का सुझाव आरबीआई नहीं, उसकी आंतरिक समिति का है: दास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक घरानों को अपना बैंक शुरू करने की अनुमति दिये जाने का सुझाव रिजर्व बैंक का नहीं है। एक आंतरिक समिति ने यह सुझाव दिया है। इस पर और अन्य सुझावों पर केन्द्रीय बैंक सार्वजनिक स्तर पर सुझाव और टिप्पणियां लेने के बाद ही कोई फैसला करेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह कहा।