देश की खबरें | महाराष्ट्र : पालघर में आदिवासी श्रमिक को प्रताड़ित करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आदिवासी श्रमिक को प्रताड़ित करने और उसे काम के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, चार दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आदिवासी श्रमिक को प्रताड़ित करने और उसे काम के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सतपति थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को शैलेष रोहंकर (32) को बंधक बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप में रमेश पांडुरंग तारे और उसके बेटे विशाल को सतपति से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | UP MLC Election Results: उत्तर प्रदेश के 11 एमएलसी सीटों अब तक 3 पर बीजेपी और एक सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत, काउंटिंग अभी भी जारी.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित अगस्त से ही आरोपियों के लिए मछली पकड़ने का काम कर रहा था। एक बार पत्नी के बीमार पड़ने के चलते वह मछली पकड़ने नहीं जा पाया।

यह भी पढ़े | RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- अगले साल का बजट सावधानीभरा , आर्थिक वृद्धि बढ़ाने वाला रहने की उम्मीद.

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 30 नवंबर को रोहंकर को अगवा कर बंधक बनाने के बाद उसके साथ मारपीट की और जबरन काम करने का दबाव डाला।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\