Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने न्यूज़ चैनल के ऑफिस को जलाया, सोशल मीडिया पर VIDEO आया सामने
नेपाल (Nepal) में हिंसा (Violence) रुकने का नाम नहीं ले रही है. लोग सड़क पर जमकर प्रदर्शन कर रहे है. प्रधानमंत्री (Prime Minister) हेलिकॉप्टर से निकल चुके है. तो वही प्रदर्शनकारियों ने अब एक नेपाली न्यूज़ चैनल के ऑफिस में ही आग लगा दी.
Nepal Gen-Z Protest: नेपाल (Nepal) में हिंसा (Violence) रुकने का नाम नहीं ले रही है. लोग सड़क पर जमकर प्रदर्शन कर रहे है. प्रधानमंत्री (Prime Minister) हेलिकॉप्टर से निकल चुके है. तो वही प्रदर्शनकारियों ने अब एक नेपाली न्यूज़ चैनल (News Channel) के ऑफिस में ही आग लगा दी.बता दें की संसद में भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. इसके साथी नेपाल में उपद्रवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी. इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) की पत्नी की जलकर मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों ने संसद, पीएम, राष्ट्रपति के निजी आवास में आग लगा दी और सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन लिए. उन्होंने 2 पूर्व पीएम के घर पर हमला भी बोला. नेपाली चैनल के मुख्यालय में भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में नहीं थम रही है हिंसा! अब वित्त मंत्री को लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, VIDEO आया सामने
नेपाली न्यूज़ चैनल के मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग
नेपाली न्यूज चैनल के मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग#Nepal #NepalProtests #NepalGenZProtest #Kathmandu #Fire pic.twitter.com/7bCejSjTLd
— Vistaar News (@VistaarNews) September 9, 2025
कई शहरों में उग्र प्रदर्शन
बता दें की कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन (Violent Demonstration) किया. पुलिस और सेना के सामने भी इन लोगों ने प्रदर्शन किया. वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल (Finance Minister Bishnu Prasad Paudel) की भी लोगों ने सड़क पर पिटाई की. वे सड़क से अपनी जान बचाकर भागे.
सोशल मीडिया पर पाबंदी के चलते मची हिंसा
नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने कुछ दिन पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) पर बैन लगाने की घोषणा की. जिसके कारण इस हिंसा की शुरुवात हुई. धीरे धीरे ये प्रदर्शन हिंसक होते गया और इसमें कई मंत्रियों के घरों में आग लगा दी गई और प्रदर्शन में अब तक कई लोग अभी जान गंवा चुके है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

