विदेश

UAE: अबू धाबी में ड्रोन हमला, वीडियो में देखें अटैक के बाद आसमान में कैसे उठा धुंए का गुबार

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के मुख्य एयरपोर्ट पर सोमवार को आग लग गई और तीन ईंधन टैकरों में विस्फोट हो गया. अबू धाबी पुलिस ने इसके लिए ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया है.

UAE: अबू धाबी में ड्रोन हमला, वीडियो में देखें अटैक के बाद आसमान में कैसे उठा धुंए का गुबार
अबू धाबी में टैंकर विस्फोट (Photo: Twitter)

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) के मुख्य एयरपोर्ट पर सोमवार को आग लग गई और तीन ईंधन टैकरों में विस्फोट हो गया. अबू धाबी पुलिस ने इसके लिए ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि अबू धाबी पुलिस ने हवाई अड्डे पर लगी आग को ‘मामूली’ बताया और कहा कि यह आग शहर के मुख्य विमानपत्तन के एक विस्तार पटल पर लगी, जो निर्माणाधीन है.

बयान में अबू धाबी की सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी एडीएनओसी के एक भंडारण केंद्र के पास तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट की एक अलग घटना की भी जानकारी दी गयी.

यहां देखें वीडियो

अबू धाबी पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं के दोनों इलाकों में गिरने का पता चला है, जो संभवत: ड्रोन से संबंधित हो सकती हैं. इनसे विस्फोट और आग की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी.

इस बीच, यमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात में हमला करने का दावा किया है. यूएई और यमन के बीच 2015 से संघर्ष चल रहा है. हूती के सैन्य प्रवक्ता याहिया सरेई ने कहा कि उनके समूह ने यूएई में अंदर तक हमला किया है. सरेई ने ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जल्द ही एक बयान जारी किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).