टेक

iPhone 15, iPhone 15 Plus Launched: इंतजार खत्म! iPhone 15 सीरीज लॉन्च, कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ सभी फीचर्स हैं लाजवाब

Apple ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus को लॉन्च कर दिया है. विश्वभर में आईफोन लवर्स को इस लॉन्चिंग का इंतजार था. नए आईफोन मॉडल के साथ यूजर्स को कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

iPhone 15, iPhone 15 Plus Launched: इंतजार खत्म! iPhone 15 सीरीज लॉन्च, कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ सभी फीचर्स हैं लाजवाब
iPhone 15, iPhone 15 Plus Launched

Apple ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus को लॉन्च कर दिया है. विश्वभर में आईफोन लवर्स को इस लॉन्चिंग का इंतजार था. नए आईफोन मॉडल के साथ यूजर्स को कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. ऐपल के लेटेस्ट iPhone 15 और iPhone 15 Plus में यूजर्स को नया 48MP का मेन कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इसमें A16 Bionic चिपसेट दिया है, जो पिछले साल के प्रो वेरिएंट में मिलता था. इसमें आपको बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा. कंपनी ने इसमें वायर और वायरलेस दोनों तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन को जोड़ा है. एप्पल की न्यू जेनरेशन एप्पल वॉच S9 हुई लॉन्च, कमाल के फीचर्स पर डालें एक नजर | Video.

इसमें आपको कई दूसरे कैमरा फीचर्स मिलेंगे. इसके साथ ही आपको नया फ्रंट डिजाइन मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 15 की असेंबली भारत में भी हो रही है और लॉन्च के तुंरत बाद ही भारत में भारत में असेंबल किए हुए iPhone 15 मिलने लगेंगे. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में भी नए आईफोन मिलने शुरू हो जाएंगे.

iPhone 15

iPhone 15, iPhone 15 Plus

Apple Event

48MP Camera 

बता दें कि हाल ही में Apple ने दिल्ली और मुंबई में अपना Store खोला है. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा लॉन्च के बाद ही Apple Store पर पहले दिन से iPhone 15 मिलने शुरू हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).