क्रिकेट

Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Bulawayo Pitch Report And Weather Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने छह विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवा बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन ने केवल 47 रनों की शानदार पारी खेली, और उन्हें मालन क्रूगर का अच्छा साथ मिला था. जवाब में जिम्बाब्वे ने भी हार नहीं मानी. जिम्बाब्वे ने महज 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Bulawayo Pitch Report And Weather Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Pitch Report And Weather Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 18 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने नामीबिया को विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम अब सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Namibia, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने छह विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. युवा बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन ने केवल 47 रनों की शानदार पारी खेली, और उन्हें मालन क्रूगर का अच्छा साथ मिला था. जवाब में जिम्बाब्वे ने भी हार नहीं मानी. जिम्बाब्वे ने महज 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि, इस जीत के बावजूद नामीबिया के गेंदबाजों ने जोरदार टक्कर दी.

जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs NAM T20I Head To Head)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान नामीबिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. नामीबिया की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज छह मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट (Queens Sports Club Pitch Report)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 18 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस पिच पर अच्छा उछाल देती है, जिससे बल्लेबाजों शॉट्स खेलने में आसानी होती हैं. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यह स्पिनरों को मदद करती है. इस पिच पर पहली पारी में औसत स्कोर 185 रन रहा है तथा दूसरी पारी का औसत स्कोर 154 रन है. पेसर्स मैं इस मैदान पर 71% विकेट लिए हैं. इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं इंग्लैंड की अगर पहले बल्लेबाजी आती है तो एक बड़ा टोटल देखने को मिल सकता है. ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश हो सकती है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं.

बुलावायो मौसम का हाल (Bulawayo Weather Report)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 18 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 18 सितंबर को डबलिन में अच्छी गर्मी होगी. मैच के दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की 30 प्रतिशत संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs NAM 3rd T20I Likely Playing XI)

जिम्बाब्वे (ZIM Likely Playing XI): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेंडा मापोसा.

नामीबिया (NAM Likely Playing XI): मालन क्रुगर, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान डिविलियर्स, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2025 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).