India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.
टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)
टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान जब भी आमने-सामने आए हैं, रोमांच अपनी चरम सीमा पर रहा है. आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर पूरी तरह भारी नजर आता है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 3 मैच ही जीत सका है.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs PAK Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY