India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Streaming In India: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय टीम में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से दबाव और रोमांच से भरा रहा है, ऐसे में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में सफलता मिली है. आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन पाकिस्तान की टीम बड़े मैचों में उलटफेर करने के लिए जानी जाती है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इन 16 मैचों में से भारत ने 13 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 3 मुकाबलों में बाजी मारी है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत मजबूत स्थिति में है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. साथ ही बाबर आजम और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है.

ये टीम मार सकती है बाजी (IND vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि मौजूदा फॉर्म और हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि पाकिस्तान की टीम भी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर मुकाबले को अपने पक्ष में कर सकती है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 65%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 35%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फखर जमान.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.