UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में आज यूपी वारियर्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गुजरात जायंट्स के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

UP Warriorz Women vs Gujarat Giants Women, 14th Match TATA Women's Premier League 2026 Pitch Report And Weather Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वारियर्स की शुरुआत बेहद कठिन रही थी, जहां टीम को लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी थीं. हालांकि इसके बाद वॉरियर्ज़ ने शानदार वापसी की और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इन जीतों के साथ यूपी वारियर्स ने लय हासिल कर ली है और अब टीम इसी मोमेंटम को बरकरार रखते हुए अपने अगले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को चुनौती देने उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Preview: आज यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. गुजरात जायंट्स की टीम ने अब तक खेले गए मुकाबलों में 2 मैच जीते हैं, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाज़ी में एशले गार्डनर गुजरात जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं, जिनके नाम 191 रन दर्ज हैं. वहीं गेंदबाज़ी में सोफी डिवाइन ने अब तक 9 विकेट लेकर टीम का भार संभाला है. पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स विमेन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ मैदान में उतरी है. महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की टीम इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. यूपी वारियर्स की टीम ने अब तक 5 मुकाबलों में 2 जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाज़ी में फोएबे लिचफील्ड यूपी वारियर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 211 रन दर्ज हैं. वहीं गेंदबाज़ी में शिखा पांडेय ने 5 विकेट लेकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है. पिछले मुकाबले में UP वॉरियर्ज़ विमेन ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज की थी.

 

दोनों टीमों के हेड टू हेड (GG-W vs UPW-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात जायंट्स महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात जायंट्स महिला ने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

बीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट (BCA Stadium Pitch Report)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा. बैटिंग आसान हो जाएगी. 160-170 का लक्ष्य पीछा किया जा सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 175+ से अधिक का स्कोर बना सकती है, तो यह मुश्किल हो सकता है.

वडोदरा के मौसम का हाल (Vadodara Weather Update)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है. मैच के दिन की परिस्थितियां क्रिकेट के लिए अनुकूल लग रही हैं. तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा. इस बीच, आर्द्रता लगभग 38 और 46 प्रतिशत और हवा की औसत गति लगभग 10-12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है.

आज के मुकाबले में बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर, काश्वी गौतम, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. वहीं, गुजरात जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज बेथ मूनी और क्रांति गौड़ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मेग लैनिंग और काश्वी गौतम के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GG-W vs UPW-W 14th Match Playing Prediction)

गुजरात जायंट्स महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, तीतास साधु, रेणुका सिंह.

यूपी वारियर्स महिला: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोबे लिचफील्ड, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

नोट: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.