क्रिकेट

Team India Test Stats At Arun Jaitley Stadium: अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस साल टेस्ट में कमाल कर रहे हैं. शुभमन गिल ने सात टेस्ट की 13 पारियों में 64.38 की औसत के साथ सबसे ज्यादा 837 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस बीच चार शतक भी लगाए हैं. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीरीज के पहले टेस्ट में कुल सात विकेट लिए थे. मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

Team India Test Stats At Arun Jaitley Stadium: अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारत के आकंड़ें
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Ahmedabad) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 2nd Test Match 2025 Live Streaming In India: कल से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हैं, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिनमें केएल राहुल (KL Rahul), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) शामिल हैं. विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत यह टीम इंडिया की दूसरी टेस्ट सीरीज और पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Test Head To Head Record)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया के हाथ 24 टेस्ट लगे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा है लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2022 में मात दी थी. वहीं भारत में वेस्टइंडीज ने आखिरी जीत दिसंबर 1994 में हासिल की थी. इस बार भी वेस्टइंडीज की टीम खाली हाथ ही लौट सकती है, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमें बड़ा अंतर है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. वहीं वेस्टइंडीज टीम की टेस्ट रैंकिंग में आठवें नंबर पर है.

अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 35 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 14 टेस्ट मैच में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ 6 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 15 मैच ड्रॉ रहे हैं. वेस्टइंडीज ने दिल्ली के इस मैदान पर कुल 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार (ड्रॉ- 4) का सामना किया है.

टीम इंडिया की तरफ से पहले टेस्ट में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाए थे. एक बार फिर इन भारतीय बल्लेबाजों के पास रन बनाने की जिम्मेदारी होगी. वहीं, तेज गेंदबाजी का दारोमदार जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज के कंधो पर होगा. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी टैगनारिन चंद्रपॉल, और जॉन कैंपबेल के कंधो पर होगी. पहले टेस्ट में इस सलामी जोड़ी ने निराश किया था. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जेडेन सील्स भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहेंगे.

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस साल टेस्ट में कमाल कर रहे हैं. शुभमन गिल ने सात टेस्ट की 13 पारियों में 64.38 की औसत के साथ सबसे ज्यादा 837 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस बीच चार शतक भी लगाए हैं. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सीरीज के पहले टेस्ट में कुल सात विकेट लिए थे. मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वेस्टइंडीज के स्टार गेंदबाज जेडेन सील्स ने इस साल अब तक 24.23 की औसत से 17 टेस्ट विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 1st Test Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज (WI Likely Playing XI): जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).