क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़ और शाहीन अफरीदी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दक्षिण अफ्रीका टीम की तो क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में सेंचुरिन के मैदान पर खेला गया था.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Mein Aaj Favourite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 28 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद रावलपिंडी में पहला टी20 मुकाबला खेलेगी. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया है. इस सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीका से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान डोनोवर फरेरा (Donovan Ferreira) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़ और शाहीन अफरीदी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दक्षिण अफ्रीका टीम की तो क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में सेंचुरिन के मैदान पर खेला गया था जहां मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर हार का स्वाद चखाया था.

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछले पांच सालों में 10 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की थीं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में सेंचुरिन के मैदान पर खेला गया था. जहां मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर हार का स्वाद चखाया था.

डोनोवर फरेरा इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पिछली टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जो की 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम ने अपना पिछला टी20 मुकाबला एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ खेला था जिसमें वह 5 विकेट से हार गई थी. सलमान अली आगा पाकिस्तान टीम की कमान संभाल रहे हैं. अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीम इस सीरीज से ही रूपरेखा तैयार करेगी.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Test Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).