क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, TATA Women's Premier League 2026 Satta Bazar Favorite Team: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Key Players To Watch Out: आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी जंग, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को सात विकेट से धूल चटाई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (RCB-W vs DC-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म (RCB-W vs DC-W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला (RCB-W vs DC-W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2026 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).