RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Key Players To Watch Out: आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी जंग, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final Match TATA Women's Premier League 2026 Key Players To Watch: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को सात विकेट से धूल चटाई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (RCB-W vs DC-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (Key Players To Watch)

नादिन डी क्लर्क: आरसीबी की घातक आलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने 9 मैचों में 69.4 की बेहतरीन औसत और 125.72 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं. गेंद से भी नादिन डी क्लर्क ने छाप छोड़ा है.

स्मृति मंधाना: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अब तक 10 मैचों में 30 की औसत और 133.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 300 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना टॉप आर्डर में टीम को अच्छी शुरुआत देने की भरपूर प्रयास करेंगी.

श्रेयंका पाटिल: आरसीबी की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने 8 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं. 7.3 की इकॉनमी और 9.92 की स्ट्राइक रेट के साथ श्रेयंका पाटिल का प्रदर्शन शानदार रहा है. श्रेयंका पाटिल की गेंदबाजी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है.

जेमिमा रोड्रिग्स: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पिछले 8 मुकाबलों में 50.83 की औसत और 133.18 की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं. जेमिमा रोड्रिग्स का अनुभव और मैच फिनिशिंग स्टाइल टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

शेफाली वर्मा: दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने पिछले 10 मैचों में 25.78 की औसत से 232 रन बनाए हैं. शेफाली वर्मा का बल्ला चला तो आरसीबी के गेंदबाजों की कमर तोड़ सकती हैं.

मारिजाने कैप: दिल्ली कैपिटल्स की स्टार आलराउंडर मारिजाने कैप ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. मारिजाने कैप ने 10 मैचों में 6.75 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं और अपनी स्पीड से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs DC-W Final Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.