Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, TATA Women's Premier League 2026 Final Match Winner Prediction: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Weather Update: वडोदरा में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को सात विकेट से धूल चटाई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (RCB-W vs DC-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB vs DC Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला की टीम के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर आरसीबी की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. आरसीबी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की जीत की संभावना: 52%
दिल्ली कैपिटल्स महिला की जीत की संभावना: 48%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs DC-W Final Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY