Peshawar Zalmi vs Islamabad United, PSL 2025 22nd Match 1st Inning Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जाल्मी के सामने रखा 144 रनों का टारगेट, बेन द्वारशुइस ने खेली धुआंधार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Peshawar Zalmi vs Islamabad United Pakistan Super League 2025 22nd Match 1st Inning Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 22वां मैच आज पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. पेशावर जाल्मी ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. पेशावर जाल्मी की टीम ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें में 2 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. पेशावर जाल्मी की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. ऐसे में आज वे बाबर आजम की अगुवाई में तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. यह मैच पेशावर जाल्मी को हर हाल में जीतना होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Peshawar Zalmi vs Islamabad United, PSL 2025 22nd Match Toss Update And Live Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड इस समय अंत तालिका में सबसे ऊपर है.इस्लामाबाद यूनाइटेड ने तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें में 5 में जीत और एक में हार मिली है. शादाब खान इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी करेंगे. जो बल्ले से कुछ कमाल करना चाहेंगे. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है.
पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड
Islamabad United Post 143/9 in their 20 overs.
Ben Dwarshuis stood tall with a quick-fire 33 off 17 deliveries, keeping the scoreboard ticking till the end.#PZvIU #HBLPSLX #ApnaXHai #Cricket #KhelKaJunoon #PSL2025 pic.twitter.com/xzoO0CnH8R
— Green Team (@GreenTeam1992) May 2, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों पर चार चौका और एक छक्का लगाया. साहिबजादा फरहान के अलावा बेन द्वारशुइस ने 33 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पेशावर जाल्मी की टीम को अहमद दानियाल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पेशावर जाल्मी की ओर से मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद अली के अलावा अहमद दानियाल, सैम अयूब, ल्यूक वुड, हुसैन तलत और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट चटकाए. पेशावर जाल्मी की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी: 143/9, 20 ओवर (काइल मेयर्स 18 रन, साहिबजादा फरहान 36 रन, कॉलिन मुनरो 11 रन, सलमान अली आगा 4 रन, शादाब खान 15 रन, आजम खान 8 रन, साद मसूद 1 रन, इमाद वसीम 10 रन, बेन द्वारशुइस नाबाद 33 रन और नसीम शाह 1 रन.)
पेशावर जाल्मी की गेंदबाजी: (अहमद दानियाल 1 विकेट, मोहम्मद अली 3 विकेट, सैम अयूब 1 विकेट, ल्यूक वुड 1 विकेट, हुसैन तलत 1 विकेट और अल्जारी जोसेफ 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

