Netherlands Women vs Ireland Women, 3rd Match T20 World Cup Europe Qualifier 2025 Live Streaming In India: नीदरलैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
नीदरलैंड महिला और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है. पिछले पांच मैचों में, आयरलैंड ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि नीदरलैंड ने महज एक मैच जीता है. आयरलैंड का टी20 इंटरनेशनल में नीदरलैंड के खिलाफ एक मजबूत रिकॉर्ड है. आज के मुकाबले में नीदरलैंड की टीम अपने रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी.
Ireland Women National Cricket Team vs Netherlands Women National Cricket Team, 3rd Match ICC Womens T20 World Cup Europe Qualifier Division 1, 2025 Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 का तीसरा मुकाबला आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रॉटरडैम (Rotterdam) के हेज़ेलरवेग (Hazelaarweg) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में आयरलैंड महिला की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. जबकि, नीदरलैंड महिला की कमान बैबेट डी लीडे (Babette de Leede) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Sanju Samson vs Shubman Gill: टी20 में बतौर सलामी बल्लेबाज कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन और शुभमन गिल का प्रदर्शन, देखें दोनों धुरंधरों के आकंड़ें
हेड टू हेड रिकॉर्ड (NED W vs IRE W T20I Head To Head Record)
नीदरलैंड महिला और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है. पिछले पांच मैचों में, आयरलैंड ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि नीदरलैंड ने महज एक मैच जीता है. आयरलैंड का टी20 इंटरनेशनल में नीदरलैंड के खिलाफ एक मजबूत रिकॉर्ड है. आज के मुकाबले में नीदरलैंड की टीम अपने रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 का तीसरा मुकाबला आयरलैंड महिला बनाम नीदरलैंड महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 का तीसरा मुकाबला मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच रॉटरडैम के हेज़ेलरवेग में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 की लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 टूर्नामेंट के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1, 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर डिवीजन 1 के मैच देखना चाहते हैं, तो FanCode ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
आयरलैंड महिला: गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लीह पॉल, लौरा डेलनी, रेबेका स्टोकेल, एवा कैनिंग, अर्लीन केली, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लारा मैकब्राइड.
नीदरलैंड महिला: हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलिन डी लैंग, आइरिस ज़विलिंग, इसाबेल वैन डेर वोनिंग, मेरेल डेकलिंग, मायर्थे वैन डेन राड, सिल्वर सीजर्स.
नोट: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

