क्रिकेट

IRE-W vs NED-W 2025 Scorecard: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से रौंदा, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

आयरलैंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स महिला टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इस मुकाबले में आयरलैंड की गेंदबाज अर्लीन केली ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

IRE-W vs NED-W 2025 Scorecard: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से रौंदा, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
आयरलैंड क्रिकेट टीम(Credit: X/@IrishWomensCric)

Netherlands Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team Match Scorecard: नीदरलैंड्स महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर डिवीजन 1 (ICC Women’s T20 World Cup Europe Qualifier Division 1) का 10वां रोमांचक मुकाबला रॉटरडैम के हेज़ेलारवेग में खेला गया. जिसमें आयरलैंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स महिला टीम को सात विकेट से हरा दिया हैं. इस मुकाबले में आयरलैंड की गेंदबाज अर्लीन केली ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नीदरलैंड्स 110 पर ढेर, आयरलैंड को मिला आसान लक्ष्य, अर्लीन केली ने खोला पंजा

मैच में नीदरलैंड्स महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन उनका यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ा. पूरी टीम 18.5 ओवर में मात्र 110 रन पर सिमट गई. कप्तान और विकेटकीपर बाबेटे डे लीडे ने 23 रन बनाए, वहीं रोबीन राइके ने 25 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. आयरलैंड की ओर से अर्लीन केली ने 3.5 ओवर में मात्र 14 रन देकर पांच विकेट झटके. उनके अलावा लिया पॉल ने 2 विकेट लिए और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने 1 विकेट चटकाया.

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड महिला टीम की शुरुआत मजबूत रही. सलामी बल्लेबाज गाबी लुईस ने 56 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत की राह दिखाई. उन्हें ऑर्ला प्रेंडरगास्ट का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 44 गेंदों पर 49 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी. अंत में एमी हंटर (नाबाद 3 रन) और गाबी लुईस ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. नीदरलैंड्स की ओर से हन्ना लैंडहीर ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहीं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2025 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).