
IPL Orange Cap Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा. पहला मैच गत चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में कई मनोरंजक पारियां देखने को मिल सकती हैं. अपनी शुरुआत से ही आईपीएल ने एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दी है. जो बल्लेबाज फील्डिंग करते समय पहते हैं. इस साल कई धुरंधर इस कैप होने नाम करने के लिए रेस में होंगे. ऐसे में आइए जानतें हैं आईपीएल के इतिहास में किस-किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप जीते हैं.
शॉन मार्श ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे. जिन्होंने 2008 में 616 रन बनाए थे. इसके अलावा क्रिस गेल लगातार दो सीज़न (2011 और 2012) में ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. गेल के अलावा केवल दो खिलाड़ी विराट कोहली और डेविड वार्नर ने कई बार ऑरेंज कैप जीती है. वार्नर में तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.
सचिन तेंदुलकर (2010) ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे. ऑरेंज कैप जीतने वाले अन्य भारतीयों में विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल शामिल हैं. केवल रॉबिन उथप्पा (केकेआर, 2014) और रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके, 2021) ने ऑरेंज कैप और आईपीएल जीतने का डबल किया है. विराट कोहली के नाम एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. विराट ने 2016 में 973 रन बनाए.
सीजन | बल्लेबाज | रन | टीम |
---|---|---|---|
2008 | शॉन मार्श | 616 | पीबीकेएस |
2009 | मैथ्यू हेडेन | 572 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2010 | सचिन तेंडुलकर | 618 | एमआई |
2011 | क्रिस गेल | 608 | आरसीबी |
2012 | क्रिस गेल | 733 | आरसीबी |
2013 | माइकल हसी | 733 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2014 | रॉबिन उथप्पा | 660 | केकेआर |
2015 | डेविड वार्नर | 562 | एसआरएच |
2016 | विराट कोहली | 973 | आरसीबी |
2017 | डेविड वार्नर | 692 | एसआरएच |
2018 | केन विलियमसन | 735 | एसआरएच |
2019 | डेविड वार्नर | 692 | एसआरएच |
2020 | केएल राहुल | 670 | पीबीकेएस |
2021 | ऋतुराज गायकवाड़ | 635 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2022 | जोस बटलर | 863 | आरआर |
2023 | शुभमन गिल | 890 | जीटी |
2024 | विराट कोहली | 741 | आरसीबी |