IND vs ENG ICC U19 Womens T20 WC 2025 Semi Final Live Streaming: अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 31 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यब मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
Indian Womens Under 19 National Cricket Team vs Scotland Womens Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 31 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यब मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. पिछले मैच में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया. स्कॉटलैंड के खिलाफ गोंगाडी त्रिशा ने 59 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली. निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें अब इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी अब तक वर्ल्ड कप एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में किस टीम का विजयरथ रुकेगा यह देखना खास होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सक्तं है.
यह भी पढें: Women's U19 T20 WC 2025: महिला टी20 अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला के बीच कब खेला जाएगा?
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय महिला और स्कॉटलैंड महिला के बीच 31 जनवरी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा.
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला के बीच मुकाबला कहां देखें?
भारत में टीवी पर आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला के बीच सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत: सानिका चालके, निकी प्रसाद, गोंगाडी त्रिशा, मिथिला विनोद, वैष्णवी शर्मा, जोशिता वीजे, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, शबनम एमडी शकील, आयुषी शुक्ला, द्रिथि केसरी, आनंदिता किशोर, ईश्वरी अवसरे
इंग्लैंड: फीबी ब्रेट, ओलिविया ब्रिंसडेन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, ट्रुडी जॉनसन, केटी जोन्स, चार्लोट लैम्बर्ट, अबी नॉरग्रोव (कप्तान), ईव ओ'नील, डेविना सारा टी पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमु सुरेंकुमा, प्रिशा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थॉम्पसन
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

