IND U19 vs SL U19, Asia Cup 2025 Semi Final Scorecard: भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका अंडर-19 की टीम को 138 रनों पर समेटा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
श्रीलंका अंडर-19 टीम ने भारत अंडर-19 के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए. जहां भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
India U19 National Cricket Team vs Sri Lanka U19 National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एसीसी मेन्स अंडर19 एशिया कप(ACC Mens U19 Asia Cup) 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 19 दिसंबर(शुक्रवार) को दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें श्रीलंका अंडर-19 टीम ने भारत अंडर-19 के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए. जहां भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया, जब दुलनिथ सिगेरा 1 रन बनाकर किशन कुमार सिंह का शिकार बने, इसके बाद विरान चामुदिथा ने आक्रामक अंदाज में 19 रन बनाए, लेकिन वह भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके और तीसरे ओवर में आउट हो गए, कप्तान विमथ दिनसारा ने एक छोर संभालते हुए 32 रन की पारी खेली, लेकिन मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया.
मिडिल ऑर्डर में चमिका हीनतिगाला ने सबसे ज्यादा 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौके लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा सेथमिका सेनेविरत्ने ने 22 गेंदों में 30 रन बनाकर आखिरी ओवरों में कुछ तेज रन जोड़े। हालांकि, श्रीलंका की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे रन गति कभी तेज नहीं हो सकी.
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए. किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट झटके. भारतीय गेंदबाजों ने लाइन-लेंथ में अनुशासन दिखाया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोके रखा. श्रीलंका की पूरी पारी 138 रन पर सिमट गई, जो सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में औसत स्कोर माना जा रहा है. अब सबकी निगाहें भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी पर टिकी हैं, जो इस लक्ष्य का पीछा कर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2025 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

