क्रिकेट

India U19 vs Sri Lanka U19, Asia Cup Semi Final 1 Live Toss And Scorecard: दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

अंडर-19 एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा हैं. अगले महीने ही अंडर-19 विश्व कप शुरू होने वाला है. इसलिए यह मुकाबला सभी टीमों के लिए उस टूर्नामेंट की प्रैक्टिस की तरह है. बांग्लादेश दो बार से इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर रहा है. आज टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी.

India U19 vs Sri Lanka U19, Asia Cup Semi Final 1 Live Toss And Scorecard: दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम श्रीलंका U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 National Cricket Team vs Sri Lanka U19 National Cricket Team, 5th Match ACC Mens U19 Asia Cup 2025 Live And Scorecard Update: एसीसी मेन्स अंडर19 एशिया कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच चुका हैं. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में खेला जा रहा हैं. अगले साल होने वाले आईसीसी मेन्स अंडर19 वर्ल्ड कप से पहले इस टूर्नामेंट को तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीरीज में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई विमठ दिनसारा (Vimath Dinsara) कर रहे हैं. आउटफील्ड गीली होने के कारण 20 20 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 3rd Test Day 3 Video Highlights: एडिलेड में दूसरे दिन ट्रेविस हेड की आई आंधी, ऑस्ट्रेलिया ने 356 रनों की बनाई बढ़त, यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

दुबई में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs SL 1st Semi Final Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SL 1st Semi Final Match Playing XI)

टीम इंडिया U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह.

श्रीलंका U19: विमथ दिनसारा (कप्तान), वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, सनुजा निंदुवारा, चमिका हीनतिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश.

भारत अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India U19 National Cricket Team vs Sri Lanka U19 National Cricket Team Match Scorecard)

अंडर-19 एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा हैं. अगले महीने ही अंडर-19 विश्व कप शुरू होने वाला है. इसलिए यह मुकाबला सभी टीमों के लिए उस टूर्नामेंट की प्रैक्टिस की तरह है. बांग्लादेश दो बार से इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर रहा है. आज टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. ऐसे में यह संभावना भी बन रही है कि खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है.

इस साल वैभव सूर्यवंशी ने जमकर रन बरसाए हैं. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं. हाल ही खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस मैच में भी वेदांत त्रिवेदी 40 से 50 रन बना सकते हैं.

नोट: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2025 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).