GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ मैदान में उतर रही है. मेग लैनिंग पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों ही सीजन में दिल्ली फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. नई टीम के साथ मेग लैनिंग एक बार फिर सीजन की दमदार शुरुआत करना चाहेंगी. दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी जिसे यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा था.
Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, 2nd Match TATA Women's Premier League 2026 Live Toss And Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या यूपी वारियर्स के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
नवी मुंबई में यूपी वारियर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
🚨 Toss 🚨@UPWarriorz have won the toss and elected to field against @Giant_Cricket
Updates ▶️ https://t.co/0Vl9vFyTyq#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvGG pic.twitter.com/PIEcaP47X4
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 10, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GG-W vs UPW-W 2nd Match Playing)
गुजरात जायंट्स महिला: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहम, रेणुका सिंह ठाकुर.
💜🧡 The Playing XIs are IN for Match 2⃣
Updates ▶️ https://t.co/0Vl9vFyTyq#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #UPWvGG pic.twitter.com/YnIl5KnCwC
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 10, 2026
यूपी वारियर्स महिला: डिआंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Giants Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)
महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल अकेडमी में खेला जाएगा. यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 2:30 पर होगा. यूपी और गुजरात दोनों टीमें ऑक्शन के बाद नई टीम के साथ उतर रही हैं. पिछले तीन सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साधारण रहा है. दोनों टीमें फाइनल में कभी जगह नहीं बना सकी हैं.
यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ मैदान में उतर रही है. मेग लैनिंग पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों ही सीजन में दिल्ली फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. नई टीम के साथ मेग लैनिंग एक बार फिर सीजन की दमदार शुरुआत करना चाहेंगी. दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी जिसे यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा था. दूसरी तरफ, एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी. एश्ले गार्डनर ने इस सीजन की टीम को पिछले सीजन से मजबूत बताया है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. यूपी और गुजरात की टक्कर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बतौर कप्तान श्रेष्ठता की परीक्षा भी है.
नोट: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2026 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

