Bangladesh vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पिछले कुछ समय से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. बांग्लादेश ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से महज एक मैच ही जीता है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं. घरेलू मैदान पर बांग्लादेश टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस सीरीज में नजमुल हसन शांतो की वापसी हुई है.
Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. पिछली सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को करारी हार झेलनी पड़ी है तो वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है. दोनों टीमों की कोशिश इस पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करने के ऊपर रहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मेराज़ (Mehidy Hasan Miraz) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand Women vs Pakistan Women, 19th Match Live Streaming In India: आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Toss News 🪙
Skipper Shai Hope called right at the toss and elected to bowl first in the opener.#BANvWI pic.twitter.com/JOf6X7CuED
— Windies Cricket (@windiescricket) October 18, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Bangladesh vs West Indies 1st ODI Match Playing XI)
No Jaker, Soumya Sarkar back in XI#BANvWI #BDCricTime pic.twitter.com/OINK0IWYsT
— bdcrictime.com (@BDCricTime) October 18, 2025
बांग्लादेश (Bangladesh 1st ODI Playing XI): सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्या सरकार, तौहीद हृदयोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.
The XI to start the series in Bangladesh. #BANvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/Yh0h6khptd
— Windies Cricket (@windiescricket) October 18, 2025
वेस्टइंडीज (West Indies 1st ODI Playing XI): ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, खैरी पियरे, जेडेन सील्स.
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में खेला गया था. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने अपने घर पर 45.5 ओवर में 322 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 4 विकेट से धूल चटाई थी. ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि वेस्टइंडीज की टीम ने 3-0 से जीती थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज से अपना हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं.
पिछले कुछ समय से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. बांग्लादेश ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से महज एक मैच ही जीता है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं. घरेलू मैदान पर बांग्लादेश टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस सीरीज में नजमुल हसन शांतो की वापसी हुई है. तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के तरफ से अच्छी फार्म में है. बांग्लादेश टीम के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास चोट के वजह से श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

