क्रिकेट

BAN vs WI 3rd T20I 2025 Scorecard: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप, रोस्टन चेज़, एकीम वेन जेरेल अगस्टे ने जड़ा अर्धशतक, देखिए मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 20 ओवर में 151 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज़ ने 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

BAN vs WI 3rd T20I 2025 Scorecard: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप, रोस्टन चेज़, एकीम वेन जेरेल अगस्टे ने जड़ा अर्धशतक, देखिए मैच का स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला गया. तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 20 ओवर में 151 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज़ ने 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 152 रनों का लक्ष्य, तंज़ीद हसन ने खेली तूफानी पारी, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की ओर से तंजिद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. सैफ हसन ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि टास्किन अहमद ने अंत में 9 रन की तेज़ पारी खेली. वेस्टइंडीज़ के गेंदबाजों में रोमारियो शेफर्ड सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए. खारी पियरे ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर ने भी 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ ने दमदार शुरुआत की. अकीम वेन जरेल अगस्ते ने मात्र 25 गेंदों में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं रोस्टन चेज़ ने भी 29 गेंदों में 50 रन ठोके और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा. अमीर जंगू ने 23 गेंदों पर 34 रन जोड़े. बांग्लादेश की ओर से रिषाद हुसैन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन और नसुम अहमद को एक-एक सफलता मिली. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ ने टी20 सीरीज़ में 3-0 से धमाकेदार क्लीन स्वीप कर बांग्लादेश को पूरी तरह पछाड़ दिया। मेज़बान टीम पूरे सीरीज़ में लय हासिल नहीं कर सकी, जबकि वेस्टइंडीज़ ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने दबदबे को कायम रखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).