Australia Women vs England Women, 20th Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर है. दूसरी तरफ, पिछले मैच में इंग्लैंड टीम ने भी टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है.
Autralia Women Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 23th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को पिंडली की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ कर रहीं हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Stats In Adelaide: एडिलेड स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Australia Women won the toss and opted to bowl first.
Here are the playing XIs of both teams.#TahliaMcGrath #NatSciverBrunt #AUSvENG #AUSvsENG #AUSWvENGW #AUSWvsENGW #CWC25 #SBM pic.twitter.com/4z6st7MczV
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) October 22, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs ENG W 23th ODI Match Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया (AUS W Playing XI): जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट.
इंग्लैंड (ENG W Playing XI): टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर है. दूसरी तरफ, पिछले मैच में इंग्लैंड टीम ने भी टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है. इस टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें अपने सभी मैच जीते हैं और अच्छी फार्म में है. इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ करती नजर आएंगी.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है. ह्यूमिडिटी भी 45% तक रहने की उम्मीद है. इस मैदान पर पिछला मैच इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया के बीच खेला गया जिसमें अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिछले पांच सालों में 10 मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात मैच जीते हैं और इंग्लैंड ने महज तीन मैच जीते हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2025 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

