India vs New Zealand 3rd ODI Match Scorecard: इंदौर में न्यूजीलैंड ने रचा नया इतिहास, भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को 41 रनों से रौंदा; यहां IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 41 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने नया इतिहास रच दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में था. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Century: इंदौर में विराट कोहली बने संकटमोचक, जड़ा ताबड़तोड़ शतक; रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विल यंग और डेरिल मिशेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 337 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 137 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 131 गेंदों पर 15 चौके और तीन छक्के लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 338 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 28 रन के स्कोर पर टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. टीम इंडिया 46 ओवर में महज 296 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 124 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए. विराट कोहली के अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने 53 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को जैकरी फॉल्क्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फॉल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जैकरी फॉल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क के अलावा जेडन लेनोक्स ने दो विकेट चटकाए. इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 21 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 337/8, 50 ओवर (डेवोन कॉनवे 5 रन, हेनरी निकोल्स 0 रन, विल यंग 30 रन, ​​डेरिल मिशेल 137 रन, ग्लेन फिलिप्स 106 रन, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 28 रन, मिशेल हे 2 रन, जैकरी फॉल्क्स 10 रन, क्रिस्टियन क्लार्क 11 रन और काइल जैमीसन नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 3 विकेट, हर्षित राणा 3 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट और कुलदीप यादव 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 296/10, 46 ओवर (रोहित शर्मा 11 रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 124 रन, श्रेयस अय्यर 3 रन, केएल राहुल 1 रन, नितीश कुमार रेड्डी 53 रन, रवींद्र जड़ेजा 12 रन, हर्षित राणा 52 रन, मोहम्मद सिराज 0 रन, कुलदीप यादव 5 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 4 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (जैकरी फॉल्क्स 3 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, क्रिस्टियन क्लार्क 3 विकेट और जेडन लेनोक्स 2 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.