India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Scorecard: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार जीती ट्रॉफी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों पर 98 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 46 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन ने 54 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को रचिन रवींद्र ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जेम्स नीशम के अलावा रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 256 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 47 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में महज 159 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान टिम सीफर्ट ने महज 26 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के लगाए. टिम सीफर्ट के अलावा कप्तान मिशेल सेंटनर ने 43 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को अक्षर पटेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 255/5, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 52 रन, संजू सैमसन 89 रन, ईशान किशन 54 रन, सूर्यकुमार यादव 0 रन, तिलक वर्मा नाबाद 8 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन और शिवम दुबे नाबाद 26 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (रचिन रवींद्र 1 विकेट, जेम्स नीशम 3 विकेट और मैट हेनरी 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 159/10, 19 ओवर (टिम सीफर्ट 52 रन, फिन एलन 9 रन, रचिन रवींद्र 1 रन, ग्लेन फिलिप्स 5 रन, मार्क चैपमैन 3 रन, डेरिल मिशेल 17 रन, जेम्स नीशम 8 रन, मिशेल सेंटनर 43 रन, मैट हेनरी 0 रन, लॉकी फर्ग्यूसन नाबाद 6 रन और जैकब डफी 3 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अक्षर पटेल 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह 4 विकेट, हार्दिक पांड्या 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट और अभिषेक शर्मा 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.