India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. सरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. यह खिताबी मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Engagement: पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं खास तस्वीरें

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं.

टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगा. साथ ही यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.

वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों पर 98 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 46 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन ने 54 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को रचिन रवींद्र ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जेम्स नीशम के अलावा रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 256 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर खिताब पर अपनी कब्जा जमाना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 255/5, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 52 रन, संजू सैमसन 89 रन, ईशान किशन 54 रन, सूर्यकुमार यादव 0 रन, तिलक वर्मा नाबाद 8 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन और शिवम दुबे नाबाद 26 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (रचिन रवींद्र 1 विकेट, जेम्स नीशम 3 विकेट और मैट हेनरी 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.