Aditi Hundia: कौन हैं अदिति हुंडिया? ईशान किशन के साथ रिश्ते पर क्रिकेटर के दादा की मुहर के बाद चर्चा में मॉडल
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई है. ईशान के दादा ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जानिए कौन हैं अदिति हुंडिया और क्या है उनकी पहचान.
- Read in
- English
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज (Indian Wicketkeeper-Batsman) ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों न केवल अपने शानदार खेल, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद, ईशान किशन के परिवार ने उनके और मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के रिश्ते की पुष्टि कर दी है. बिहार (Bihar( में अपने पुश्तैनी गांव में मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान के दादा अनुराग पांडे (Anurag Pandey) ने कहा कि परिवार ईशान की पसंद से खुश है और वे अदिति को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Engagement: पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं खास तस्वीरें
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर, राजस्थान की रहने वाली एक सफल मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर हैं. उनका जन्म 15 जनवरी 1997 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में स्नातक की डिग्री हासिल की है. अदिति का परिवार मुख्य रूप से व्यावसायिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है.
मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डरअदिति हुंडिया
View this post on Instagram
मॉडलिंग और पेजेंट में सफलता
अदिति ने 2016 में 'एलीट मिस राजस्थान' का खिताब जीतकर ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनके करियर में बड़ा मोड़ 2018 में आया, जब उन्होंने 'मिस डीवा सुप्रानेशनल' का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने पोलैंड में आयोजित 'मिस सुप्रानेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता से मेंटरशिप ले चुकीं अदिति मशहूर गायक अरमान मलिक के म्यूजिक वीडियो 'टूटे ख्वाब' में भी नजर आ चुकी हैं. यह भी पढ़ें: VIDEOS: मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी, राजनीति से राज ठाकरे, क्रिकेट जगत से युवराज, हरभजन, इरफान पठान समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत
View this post on Instagram
आईपीएल के दौरान वायरल हुई थी तस्वीर
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग की खबरें साल 2019 से ही चर्चा में हैं. अदिति पहली बार तब सुर्खियां बटोरने वाली 'मिस्ट्री गर्ल' बनीं, जब उन्हें 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान मुंबई इंडियंस की स्टैंड्स में ईशान को सपोर्ट करते हुए देखा गया था. तब से ही फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री पर नजर रखते आए हैं.
सोशल मीडिया पर सक्रिय
इंस्टाग्राम पर अदिति के 2.70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वे एक फैशन और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वे मॉडलिंग शूट्स, फिटनेस रूटीन और यात्राओं की झलक साझा करती रहती हैं. अदिति खेल और बैडमिंटन में भी रुचि रखती हैं.
मीडिया में इतनी चर्चा के बावजूद, अदिति ने हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर एक गरिमा बनाए रखी है और सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर खुलकर बोलने से बचती रही हैं. अब जबकि ईशान के दादा ने इस रिश्ते पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है, प्रशंसकों के बीच इस जोड़ी के जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की चर्चा तेज हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2026 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

