क्रिकेट

VIDEOS: मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी, राजनीति से राज ठाकरे, क्रिकेट जगत से युवराज, हरभजन, इरफान पठान समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के संगीत और मेहंदी समारोह में राज ठाकरे समेत क्रिकेट जगत के दिग्गज युवराज सिंह और हरभजन सिंह शामिल हुए. 5 मार्च को होने वाली इस शादी की रस्में पूरे परवान पर हैं.

VIDEOS: मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी, राजनीति से राज ठाकरे, क्रिकेट जगत से युवराज, हरभजन, इरफान पठान समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत
(Photo Credits ANI)

Arjun Tendulkar-Saaniya Mehendi Ceremony:  मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की धूम मुंबई में मची हुई है. मंगलवार, 3 मार्च की रात को अर्जुन और सानिया चंडोक के संगीत और मेहंदी समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस खास मौके पर राजनीति के साथ ही खेल और राजनीति जगत की नामचीन हस्तियां नवजोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचीं. अर्जुन और सानिया कल, 5 मार्च 2026 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे.

राज ठाकरे-राजनीतिक दिग्गजों की उपस्थिति

इस समारोह में राजनीतिक गलियारों से कई बड़े चेहरे नजर आए. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए और तेंदुलकर परिवार को बधाई दी. उनके अलावा शिवसेना नेता शाइना एनसी भी इस जश्न का हिस्सा बनीं. राज ठाकरे की मौजूदगी ने इस पारिवारिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं.  यह भी पढ़े:   मुंबई में सचिन के बेटे Arjun Tendulkar-Saaniya की शादी को लेकर मेहंदी सेरेमनी, संगीत में सजा सितारों का जमावड़ा, तेंदुलकर परिवार का दिखा रॉयल अंदाज; देखें VIDEO

अर्जुन-सानिया की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए राज ठाकरे

क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंदुलकर के पुराने साथियों ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह अपनी पत्नी हेज़ल कीच के साथ पारंपरिक अंदाज में पहुंचे. उनके साथ ही हरभजन सिंह और गीता बसरा, जहीर खान और सागरिका घाटगे, तथा पूर्व कोच रवि शास्त्री भी नजर आए. पठान बंधु यानी इरफान पठान और यूसुफ पठान भी अपनी पत्नियों के साथ इस समारोह की रौनक बढ़ाने पहुंचे.

युवराज सिंह परिवार के साथ पहुंचे

हरभजन सिंह पत्नी के साथ पहुंचे

इरफ़ान पठान पत्नी के साथ शामिल हुए

युसूफ पठान भी पत्नी के साथ हुए शामिल

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और आयोजन की भव्यता

चूंकि समारोह में कई हाई-प्रोफाइल मेहमान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे, इसलिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मुंबई पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा कर्मियों की टीम तैनात रही. मेहमानों के लिए खास तौर पर पारंपरिक व्यंजनों और संगीत का प्रबंध किया गया था. सानिया चंडोक, जो एक सफल उद्यमी हैं, और अर्जुन की जोड़ी को प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

 मुंबई में 5 मार्च को विवाह समारोह

शादी की मुख्य रस्म कल, 5 मार्च को संपन्न होगी. जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह को काफी निजी रखा गया है जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2026 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).