T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया और माहिका शर्मा संग मनाया जीत का जश्न, मैदान पर डांस का VIDEO वायरल
टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद हार्दिक पांड्या और ईशान किशन अपनी पार्टनर्स माहिका शर्मा और अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर जश्न मनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
- Read in
- English
T20 World Cup 2026: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है. खिताबी जीत के तुरंत बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अपनी पार्टनर्स के साथ मैदान पर थिरकते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक को मॉडल माहिका शर्मा और ईशान को उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ जीत का आनंद लेते देखा जा सकता है.
भारत के सामने न्यूजीलैंड की हार
भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की विशाल जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में कीवी टीम महज 159 रनों पर सिमट गई. जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंज उठा. यह भी पढ़े: VIDEO: टीम इंडिया की जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह, कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे अहमदाबाद के हनुमान मंदिर, की पूजा-अर्चना
ईशान-अदिति और हार्दिक-माहिका का वायरल डांस
मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी 'लैप ऑफ ऑनर' लगा रहे थे, तभी हार्दिक और ईशान के साथ उनकी पार्टनर्स भी मैदान पर शामिल हुईं. वायरल क्लिप में ईशान किशन भारतीय तिरंगा लपेटकर हार्दिक पांड्या के साथ भांगड़ा करते दिख रहे हैं. उनके साथ पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट अदिति हुंडिया और सुपरमॉडल माहिका शर्मा भी इस खुशी के पल में साथ झूमती नजर आईं. प्रशंसकों ने इस पल को "जीत का सबसे प्यारा वीडियो" करार दिया है.
जीत के बाद जश्न का वीडयो
View this post on Instagram
निजी जीवन और प्रोफेशनल कामयाबी का संगम
यह जीत इन खिलाड़ियों के लिए निजी तौर पर भी बेहद खास है. मैच के बाद एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को अपना 'लकी चार्म' बताया. गौरततलब है कि साल 2025 के अंत से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. वहीं, ईशान किशन और अदिति हुंडिया का रिश्ता भी हाल ही में चर्चा में आया था, जब ईशान के दादाजी ने फरवरी में सार्वजनिक रूप से उनके रिश्ते की पुष्टि की थी. ईशान ने फाइनल में 54 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई.
भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत
अहमदाबाद के इसी मैदान पर 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का जख्म अब पूरी तरह भर चुका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 'मेन इन ब्लू' ने अब तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफियां जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट की ताकत को दर्शाती है, बल्कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए एक भावुक पल भी बन गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2026 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

