Vanadium Found in Gujarat: गुजरात तट पर मिला दुर्लभ युद्ध खनिज 'वैनेडियम', जानें किन चीजों में होता है इस्तेमाल
गुजरात में खंभात की खाड़ी से एकत्र किए गए गाद के नमूनों में इस दुर्लभ मिनरल ‘वैनेडियम’ के मिलने का दावा किया गया है. वैनेडियम, कई इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाला अहम कच्चा माल है.
गुजरात खंभात की खाड़ी में वैनेडियम की खोज के साथ भारत को जैकपॉट मिल गया है. खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) से एकत्र किए गए गाद (तलछट) के नमूनों में इस दुर्लभ मिनरल ‘वैनेडियम’ के मिलने का दावा किया गया है. वैनेडियम, कई इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाला अहम कच्चा माल है.
प्राकृतिक रूप से अपने शुद्ध रूप में दुर्लभ रूप से पाया जाने वाला वैनेडियम 55 से अधिक विभिन्न खनिजों में मौजूद होता है, जिससे इसका उत्पादन महंगा हो जाता है. खंभात की खाड़ी में वैनेडियम टाइटैनोमैग्नेटाइट (Titanomagnetite) नामक खनिज में पाया गया है, जो पिघले हुए लावा (Lava) के तेजी से ठंडा होने पर बनता है.
वैनेडियम मिनरल सामरिक क्षेत्रों (Strategic Sectors) के लिए जैसे रक्षा और एयरोस्पेस के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है. टाइटेनियम और एल्यूमीनियम के वैनेडियम युक्त मिश्र धातुओं का उपयोग खासतौर पर जेट इंजन पुर्जों और हाई स्पीड एयरफ्रेम के लिए किया जाता है.
🚨 India seems to have hit jackpot with the discovery of a critical raw material, 'Vanadium' at Gulf of Khambhat, Gujarat. Earlier, India also discovered Lithium in Kashmir. pic.twitter.com/K1F6AdgUHt
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) September 20, 2023
इस धातु का इस्तेमाल ऊर्जा भंडारण और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक घटकों (पुर्जों) को बनाने में भी किया जाता है. इसका उपयोग वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी बनाने के लिए भी किया जाता है, जो बड़े पैमाने पर ऊर्जा भंडारण के लिए भरोसमंद मानी जाती है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

