खौफनाक वारदात! प्रेमी का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंका, दोबारा प्रेग्नेंट होने पर प्रेमिका ने चाकू से गोदकर की हत्या
एक महिला ने अपने प्रेमी का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंक दिया और फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. बाद में कटे लिंग को अधिकारियों ने कूड़ेदान में पाया.
अमेरिका के कोलोराडो स्टेट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंक दिया और फिर चाकू गोदकर हत्या कर दी. 32 वर्षीय शेंटिंग गुओ को मंगलवार की रात कोलोराडो के वुडस्प्रिंग सूट्स में गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने पुलिस को अपने नग्न और बेहोश प्रेमी के बारे में बताया था.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि पीड़ित की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने पाया कि वह व्यक्ति खून से सने बिस्तर पर पीठ के बल लेटा हुआ था और उसके शरीर पर चाकू से वार किया गया था और "उसके जननांगों पर स्पष्ट चोट" थी.
द डेली सेंटिनल द्वारा प्राप्त एक हलफनामे में बताया गया है कि आरोपी गुओ ने कहा था कि वह उसे मारने की कोशिश नहीं कर रही थी, लेकिन गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया. गुओ ने दावा किया कि उसका और उसके प्रेमी का पहले झगड़ा हो गया था और वह उसे सोने नहीं दे रहा था. उसने बताया कि उसने उसे चाकू मारने की धमकी दी थी और बाद में सुबह उसने ऐसा ही किया.
Woman Cuts Boyfriend's Penis Off https://t.co/8TRAqrRBy8
— Avery Johnson (@RyeZnShynE) May 18, 2024
पुलिस के मुताबिक वह अपने प्रेमी से सिर्फ इस बात से नाराज थी कि उसने उसे दोबारा प्रेग्नेंट कर दिया. प्रेमिका दोबारा गर्भवती नहीं होना चाहती थी. बहस के बीच में गुओ ने उस व्यक्ति पर हमला किया और उसके पैर में चाकू घोंप दिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर उसका लिंग काट दिया, बाद में कटे लिंग को अधिकारियों ने कूड़ेदान में पाया. महिला ने अपने प्रेमी को पहले बिस्तर पर बांधा और फिर क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

