देश

COVID-19: फिर डराने लगा कोरोना, खतरे की आहट के बीच आज समीक्षा बैठक करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है. इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

COVID-19: फिर डराने लगा कोरोना, खतरे की आहट के बीच आज समीक्षा बैठक करेंगे PM मोदी
PM Narendra Modi (Photo Credit : ANI)

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. चीन से लेकर अमेरिका तक कोरोना के बढ़ते मामलों से हाहाकार मच गया है. इस बीच भारत में भी केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है. इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी. COVID-19: चीन में बढ़ते कोरोना से भारत में टेंशन, विशेषज्ञ बोले- भीड़ वाली जगहों से बचें. 

बता दें कि भारत के पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है. स्थिति ऐसी है कि रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में बताया कि ''कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).