COVID-19: चीन में बढ़ते कोरोना से भारत में टेंशन, विशेषज्ञ बोले- भीड़ वाली जगहों से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ और जेजे अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सपले ने कहा, 'चीन सहित अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि शायद खराब टीकाकरण, अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्सीन न होने, या बहुत अधिक प्रतिबंधात्मक होने के कारण हो सकती है. फिलहाल भारत में हालात काबू में हैं. लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए.
मुंबई: चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. इस बीच कोरोना को लेकर भारत में भी चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ और जेजे अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सपले ने कहा, 'चीन सहित अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि शायद खराब टीकाकरण, अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्सीन न होने, या बहुत अधिक प्रतिबंधात्मक होने के कारण हो सकती है. फिलहाल भारत में हालात काबू में हैं. लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए.
अगर एक भी मामला है तो यह फैल सकता है. सरकार ने हर नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया. टीका नहीं लगवाया है तो टीका लगवाएं, लक्षण महसूस हो तो जांच कराएं. मामले बढ़ने की नियमित निगरानी की जानी चाहिए. भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करें.
Mumbai | Rise of Covid cases in other countries including China maybe due to poor vaccination, not having good quality vaccine, or being very restrictive. Right now, things are under control in India. But we must be cautious: Dr Pallavi Saple, Dean of JJ Hospital & Health Expert pic.twitter.com/gStn5ORXLl
— ANI (@ANI) December 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

