UP Nagar Nikay Chunav Date: यूपी में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे, इस दिन डाले जाएंगे वोट
पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. मेयर और पार्षद के चुनाव EVM और नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएंगे.
Uttar Pradesh Municipal Elections 2023 Voting Date: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. यूपी में दो चरणों में नगर निकाय के चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) होंगे. पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. मेयर और पार्षद के चुनाव EVM और नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएंगे.
यूपी नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा. प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे. नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का बैलट पेपर से वोट डाले जाएंगे. 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा.
यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में 4 मई को चुनाव होंगे, जबकि दूसरे चरण में मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में 11 मई को वोट डाले जाएंगे.
यूपी में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई... दो चरण मे होगे चुनाव, पहले चरण में 04 मई और द्वितीय चरण में 11 मई को होगें चुनाव... 13 मई को मतगणना ... pic.twitter.com/NoKwFrUdIK
— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) April 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

