Bengal: गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी को बताया किम जोंग, कहा- जो भी उनके खिलाफ बोलेगा उनको बंगाल में रहने नहीं दिया जाएगा
बीरभूम हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीरभूम हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल, 25 मार्च: बीरभूम हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा "बंगाल की घटना ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की जीती जगती विफलता का परिणाम है. उनकी राजनीतिक छवी किम जोंग की तरह बन चुकी है कि जो भी उनके ख़िलाफ़ बोलेगा उनको राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा. उनको खुद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए."
बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कथित रूप से TMC के एक पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई. इसके बाद 21 मार्च को जिले में हिंसा (Birbhum violence) भड़क गई थी. कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं.
बंगाल की घटना ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की जीती जगती विफलता का परिणाम है। उनकी राजनीतिक छवी किम जोंग की तरह बन चुकी है कि जो भी उनके ख़िलाफ़ बोलेगा उनको राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा। उनको खुद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह pic.twitter.com/lhac5A5np4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

