Rahul Gandhi Manipur Visit: राहुल गांधी ने असम में किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र या राहत शिविर का दौरा नहीं किया; मंत्री पीयूष हजारिका ने किया दावा (View Tweet)
असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राज्य में किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र या राहत शिविर का दौरा नहीं किया है.
Rahul Gandhi Manipur Visit: असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राज्य में किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र या राहत शिविर का दौरा नहीं किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने आज असम में किसी भी बाढ़ राहत शिविर या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया है. मीडिया के सदस्यों से अनुरोध है कि वे पोस्ट करने से पहले व्हाट्सएप फॉरवर्ड, सोशल मीडिया सूचना या प्रचार की पुष्टि करें. दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट के जरिए बताया गया कि उन्होंने आज जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों में कुछ राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं. हालांकि, मंत्री पीयूष हजारिका के दावे में कितनी सच्चाई है. इसका पता चलना अभी बाकी है.
'राहुल गांधी ने असम में किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र या राहत शिविर का दौरा नहीं किया'
I wish to clarify that Mr Rahul Gandhi has not visited any flood relief camp or any flood affected areas in Assam today .
Members of the media are requested to kindly verify WhatsApp forwards, social media information / propaganda before posting. pic.twitter.com/UpfcE89zWx
— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) July 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

