UP: स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोले मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, टिकट कटता देख भागने लगते हैं लोग, अखिलेश ने खोल रखा है दरवाजा
सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने कहा "जनता से फीडबैक लेकर टिकट काटी जाती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे.अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं"
लखनऊ, 14 जनवरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के सपा में शामिल होने के फैसले पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- "भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे. अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं, सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है. परिणाम वो ही आएगा 300 पार" उनके इस बयान से यह भी साफ होता है कि यूपी में बीजेपी (BJP) कई विधायकों (MLA)का टिकट काट सकती है. चुनाव से पहले BJP में इस्तीफों की झड़ी लगी है. अब तक 14 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चुके हैं.
भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है, जब आपको पता चलता है तो आप भागोगे। अखिलेश जी के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं, सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है। परिणाम वो ही आएगा 300 पार: सिद्धार्थ नाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री pic.twitter.com/LsdZCzWxdU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

