Phone Tapping: मुंबई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, संजय राउत का 60 और एकनाथ खडसे का 67 दिनों तक टैप किया गया फोन
मुंबई पुलिस ने कहा जांच के दौरान पाया गया कि राकांपा नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनों तक और शिवसेना नेता संजय राउत का फोन 60 दिनों तक टैप किया गया.
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत और राकांपा नेता एकनाथ खडसे के फोन असामाजिक तत्व होने के बहाने टैप किए गए. मुंबई पुलिस ने कहा जांच के दौरान पाया गया कि राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) के पत्र में कुछ अन्य नामों का उल्लेख असामाजिक तत्वों के रूप में किया गया था, जिसे एसीएस होम को फोन टैपिंग के लिए भेजा गया था, इसलिए एसीएस ने इसकी अनुमति दी. राकांपा नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनों तक और शिवसेना नेता संजय राउत का फोन 60 दिनों तक टैप किया गया.
बता दें की मुंबई की क़ुलाबा पुलिस जो वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ दर्ज कथित फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही थी, पुलिस ने इस मामले में राउत और खडसे का बयान दर्ज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की राउत इस मामले में विक्टिम हैं और उनका बयान दर्ज कर इस मामले को थोड़ा समझना चाह रही थी. क़ुलाबा पुलिस ने खडसे का बयान दर्ज किया. पुलिस ने खडसे को बताया की शुक्ला ने सिर्फ उनका ही फोन टैप नही किया बल्कि उनके असिस्टेंट और उनके करीबियों में से एक कार्यकर्ता का भी फोन टैप कराया था.
Maharashtra | Phones of Shiv Sena leader Sanjay Raut and NCP leader Eknath Khadse were tapped on the pretext of them being anti-social elements: Mumbai Police
(File Pics) pic.twitter.com/5DuS0sIYlX
— ANI (@ANI) April 20, 2022
After that, the phone of NCP leader Eknath Khadse was tapped for 67 days while that of Shiv Sena leader Sanjay Raut Sanjay Raut was tapped for 60 days: Mumbai Police
— ANI (@ANI) April 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

