Padma Award: मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से हुए सम्मानित, अवार्ड लेने पहुंचे अखिलेश यादव
मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया. पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहीं.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया. मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया. पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहीं.
हर साल की तरह इस साल भी पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी. तब भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार का एलान किया गया था. इसमें नेताओं को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ था. इसमें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर में बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा शामिल थे.
#WATCH | Late Samajwadi Party patron Mulayam Singh Yadav conferred the Padma Vibhushan (posthumously) by President Droupadi Murmu.
His son & SP chief Akhilesh Yadav receives the award. pic.twitter.com/VOdb8XzUNo
— ANI (@ANI) April 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

