Bareilly Court Issues Notice to Rahul Gandhi: बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया तीसरा समन, पूछताछ के लिए अदालत में बुलाया
यूपी की बरेली जिला न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तीसरी बार समन जारी किया है. यह नोटिस राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना पर की गई टिप्पणियों के संबंध में है.
Bareilly Court Issues Notice to Rahul Gandhi: यूपी की बरेली जिला न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तीसरी बार समन जारी किया है. यह नोटिस राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना पर की गई टिप्पणियों के संबंध में है. याचिकाकर्ता पंकज पाठक ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का बयान "देश में गृहयुद्ध शुरू करने के प्रयास" जैसा था. पाठक का कहना है कि गांधी के बयान से देश में अशांति फैल सकती है, इसलिए न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है. जानकारी के अनुसार, शुरू में यह याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन वहां इसे खारिज कर दिया गया था. बाद में याचिकाकर्ता ने जिला न्यायाधीश न्यायालय में अपील की, जहां मामले को स्वीकार कर लिया गया.
ये भी पढें: VIDEO: पटना में BPSC के छात्रों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मुलाक़ात कर छात्रों को दिया साथ होने का आश्वासन
बरेली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया तीसरा समन
बरेली की अदालत में राहुल गांधी तीसरी बार हाजिर नहीं हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान दिए विवादित बयान पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने याचिका दायर की थी। अदालत ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन राहुल गांधी नहीं आए। अब तीसरी बार समन जारी किया गया है। #Barelly #RahulGandhi #Court… pic.twitter.com/hMhrRo0frp
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

