VIDEO: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर! मथुरा में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी में लोगों को वाहन चलाना भी मुश्किल, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश में जमकर ठंड पड़ रही है. कई शहरों में घना कोहरा छा गया है. मथुरा नगरी में भी घना कोहरा छाने की वजह से जीरो विजिबिलिटी हो चुकी है.
मथुरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में जमकर ठंड पड़ रही है. कई शहरों में घना कोहरा छा गया है. मथुरा नगरी में भी घना कोहरा छाने की वजह से जीरो विजिबिलिटी हो चुकी है. भीषण ठंड की वजह से 14 जनवरी तक स्कूलों को छुट्टी दी गई है. सुबह के समय आसपास के वाहनों को देखना भी मुश्किल हो रहा है. जिसके कारण हादसे भी हो रहे है. लोगों को ठंड ने परेशान कर रखा है.नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है. पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है.कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है.दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई है. मथुरा शहर में विजिबिलिटी जीरो होने की वजह से लोगों को वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @PTI_News नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Weather Forecast: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
मथुरा में छाया घना कोहरा
VIDEO | Uttar Pradesh: Dense fog reduces visibility to near-zero in #Mathura.#WeatherUpdate
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/oW3MTQmFnw
— Press Trust of India (@PTI_News) January 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

