Bihar News: एग्जाम हॉल में बजा 'चोली के पीछे क्या है', बेगूसराय के स्कूल का वीडियो वायरल; शिक्षा विभाग पर उठे सवाल (Watch Video)
बिहार के बेगूसराय जिले का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षा हॉल में अश्लील बजता नजर आ रहे हैं. वायरल क्लिप नैपुर बहरामपुर के मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है.
Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षा हॉल में अश्लील बजता नजर आ रहे हैं. वायरल क्लिप नैपुर बहरामपुर के मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. यहां 9वीं की परीक्षा के दौरान 'चोली के पीछे क्या है' गाना बज रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र परीक्षा में व्यस्त हैं और बैकग्राउंड में यह गाना तेज आवाज में बज रहा है. जबकि, परीक्षा हॉल में छात्रों को शांत माहौल में परीक्षा देनी चाहिए थी.
अब इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परीक्षा केंद्रों पर ऐसी लापरवाही कैसे हो रही है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
ये भी पढें: Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय में जीप के डिवाइडर से टकराने से 4 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल
एग्जाम हॉल में बजा 'चोली के पीछे क्या है'
परीक्षा के बीच "चोली की पीछे क्या है" गाना सुन परीक्षा दे रहे छात्र..#बिहार के बेगूसराय में एक माध्यमिक स्कूल नैपुर बहरामपुर में 9वीं की परीक्षा चल रही थी..इसी बीच क्लास में "चोली के पीछे क्या है" गाना बज रहा है#Bihar @NitishKumar pic.twitter.com/vGtVJS4hpK
— News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) March 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

