Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय में जीप के डिवाइडर से टकराने से 4 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल
बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार तड़के एक जीप के सड़क पर डिवाइडर से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बेगूसराय, 23 मार्च : बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार तड़के एक जीप के सड़क पर डिवाइडर से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है.
उपमंडल पुलिस अधिकारी (नगर) सुबोध कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तेज रफ्तार जीप रविवार तड़के करीब चार बजे लाखो थाने के अंतर्गत खातोपुर चौक के निकट डिवाइडर से टकरा गई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है.’’ यह भी पढ़ें : Bihar Road Accident: बिहार के जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को रौंदा, शव के उड़े चिथड़े
कुमार ने बताया कि हादसे के समय जीप सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि मौके से फरार हुए चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

