News

Ghaziabad Chain Snatching Video: गाजियाबाद के एनएच 9 पर चेन स्नैचिंग की कोशिश, महिला स्कूटी से गिरकर हुई घायल, वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर चेन स्नैचिंग की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. बाइक सवारों ने हाईवे पर स्कूटी चला रही एक महिला की चेन छीनने की कोशिश की.

Ghaziabad Chain Snatching Video: गाजियाबाद के एनएच 9 पर चेन स्नैचिंग की कोशिश, महिला स्कूटी से गिरकर हुई घायल, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@bstvlive)

गाजियाबाद,  उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर चेन स्नैचिंग की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. बाइक सवारों ने हाईवे पर स्कूटी चला रही एक महिला की चेन छीनने की कोशिश की.इस दौरान महिला स्कूटी से गिर गई और उसे चोटें आईं.घटना वेव सिटी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई. वीडियो में महिला को स्कूटी से गिरते हुए दिखाया गया है. महिला के गिरने के बाद एक कार उसकी मदद के लिए रुकी. घटना के समय महिला ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Chain Snatching Caught on Camera: दिल्ली के मयूर विहार में दो बाइक सवार बदमाश शख्स की चेन छीनकर भागे, CCTV वीडियो आया सामने

गाजियाबाद में हाईवे पर चेन स्नैचिंग की कोशिश

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).