News

Blast Caught on Camera in Hyderabad: अवैध गैस सिलेंडर की दूकान में हुआ ब्लास्ट, मालिक गंभीर रूप से घायल, हैदराबाद के कुक्कटपल्ली की घटना (Watch Video)

हैदराबाद के कुक्कटपल्ली के बाग अमीर परिसर में एक अवैध तरीके से गैस भरने वाली दूकान में अचानक से ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण इस हादसे में दूकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Blast Caught on Camera in Hyderabad: अवैध गैस सिलेंडर की दूकान में हुआ ब्लास्ट, मालिक गंभीर रूप से घायल, हैदराबाद के कुक्कटपल्ली की घटना (Watch Video)
Credit-(X,@jsuryareddy)

Blast Caught on Camera in Hyderabad: हैदराबाद के कुक्कटपल्ली के बाग अमीर परिसर में एक अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरने वाली दूकान में अचानक से ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण इस हादसे में दूकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि यहांपर अवैध तरीके से गैस भरने का काम किया जाता था. गैस भरते समय समय अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण मालिक शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया. ये ब्लास्ट इतना खौफनाक था कि आग दूकान के बाहर तक दिखाई दी. इस घटना के बाद आसपास रहनेवाले लोगों में भी डर का माहौल है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @jsuryareddy नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: हैदराबाद के कोंडापुर स्थित महिंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची; नुकसान का आकलन जारी

गैस सिलेंडर की दूकान में ब्लास्ट

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).